फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalyan Manch warned of assembly siege

Solan News: कल्याण मंच ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

Fri, 16 Aug 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन

कहा, सरकार जल्द बुलाए कल्याण मंच को वार्ता के लिए
सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति पेंशनरों में भारी रोष


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन कुनिहार में इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उसके उपरांत बरसात के कारण प्रदेश में आई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों में सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि नई सरकार को सत्ता संभाले डेढ़ साल से अधिक का समय हो गया है। सरकार के सत्ता में आने पर आरंभ से ही मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से कई बार जगह-जगह मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला व मांग पत्र सौंपा। बावजूद इसके हमारे किसी भी मांग पत्र का जवाब देना सरकार व निगम प्रबंधन ने उचित नहीं समझा। इसी संदर्भ में कल्याण मंच ने निर्णय लिया कि मंच प्रदेश व्यापी रोष रैली व धरना प्रदर्शन हर जिला मुख्यालय पर करेंगे। इसी कड़ी में कुल्लू, मंडी, हमीरपुर चरणबद्ध तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन

बैठक में सरकार व प्रबंधन से पुरजोर मांग उठाई कि मानसून सत्र से पहले हमारे सारे वित्तीय लाभ प्रदान कर कल्याण मंच को वार्ता के लिए बुलाया जाए, अन्यथा इसी मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी, सचिव बृजलाल, सुंदर लाल, शंकर लाल, शेर सिंह, सुखराम, राजेश कुमार, धर्म प्रकाश, श्याम लाल, सुशील कुमार, देविंद्र भारद्वाज, ओम प्रकाश, चमन लाल, नरेश कुमार, परस राम, तुलसी राम, चेतराम, हीरा सिंह सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article