फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalka became the winner in volleyball, Rajputana team became the winner in Kabaddi.

Solan News: वॉलीबाल में कालका, कबड्डी में राजपूताना की टीम बनी विजेता

Fri, 24 Nov 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kalka became the winner in volleyball, Rajputana team became the winner in Kabaddi.
सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावशा के ग्राम डुमैहर-आंजी में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले
स्वास्थ्य मंत्री ने डुमैहर आंजी में छिंज मेले का किया समापन
विज्ञापन

क्षेत्र में कई योजनाओं के लिए की लाखों रुपये की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलोें एवं उत्सवों को लोक कलाओं के संवर्द्धन एवं संरक्षण का माध्यम बनाया जाना चाहिए। डॉ. शांडिल शुक्रवार को सोलन विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावशा के ग्राम डुमैहर-आंजी में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने देव स्थल रोण से सराजी नाला के पक्के रास्ते के लिए दो लाख, सुआ नाला से शावग की सेर पुल के निर्माण के लिए दो लाख, बखैला गांव के पक्के रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख, मोक्षघाट सैरी नाला के प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 1.5 लाख, जेपी विवि रछयाणा की सड़क के रखरखाव के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर को भविष्य में आदर्श विद्यालय बनाने के लिए सघन प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता और पारंपरिक छिंज का आयोजन भी किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के फाइनल मैच में राजपूताना ने देलगी को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कालका ने ममलीग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य चंदन महंत, पूर्व डुमैहर-आंजी मेला समिति के प्रधान रणजीत सिंह, सचिव अमर लाल, बिशंभर ठाकुर, तहसीलदार सोलन राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावशा के ग्राम डुमैहर-आंजी में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले

सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावशा के ग्राम डुमैहर-आंजी में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed