फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Junk and garbage collectors will not be able to work without registration in the city

Solan News: शहर में बिना पंजीकरण काम नहीं कर पाएंगे कबाड़ और कूड़ा बीनने वाले

Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में बिना पंजीकरण कबाड़ और कूड़ा बीनने वाले अब काम नहीं कर पाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने पंजीकरण अभियान शुरू किया है। वार्ड सुपरवाइजर इसे लेकर सर्वे कर रहे हैं। आगामी दो दिनों में सर्वे का कार्य पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है। इसके बाद कबाड़ और कूड़ा बीनने वालों का पंजीकरण कर आईडी दी जाएगी ताकि व्यक्ति की पहचान की जा सके। पंजीकरण के बाद बाहर से आने वाले प्रवासियों पर लगाम लग लगेगी। यदि कोई बिना पंजीकरण पाया भी जाता है तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। गौर रहे कि नगर निगम ने स्वच्छ-समृद्ध शहर अभियान के पहले चरण में इन लोगों का पंजीकरण का लक्ष्य भी रखा है। इससे शहर में कबाड़ और कूड़ा बीनने वालों का पता लगेगा। सर्वे पूरा करने के बाद बिना पंजीकरण कार्य करने वालों की सूचना निगम को दी जा सकेगी ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। इससे शहर में सुरक्षा ओर मजबूत होगी और आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगेगा। बता दें कि अभी तक शहर में एक भी कबाड़ और कूड़ा बीनने वालों की निगम के पास कोई जानकारी ही नहीं है। इस कारण कई बार लोकल और प्रवासियों में झगड़े के मामले भी आते हैं। वहीं इन दिनों आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। इस कारण इन लोगों पर भी काफी शक रहता है। पंजीकरण होने के बाद से काफी आसानी हो जाएगी और आसानी से पहचान भी हो सकेगी।


कबाड़ और कूड़ा बीनने वालों का पंजीकरण किया जा रहा है। इससे इन लोगों की संख्या का भी पता लग जाएगा। साथ ही इन्हें जागरूक भी किया जाएगा।
-बिमला वर्मा, सहायक आयुक्त, एमसी सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed