{"_id":"69bda5fee1dd3da2f70b193a","slug":"jumper-damaged-in-solan-city-power-outage-for-a-quarter-of-an-hour-hospital-services-also-affected-solan-news-c-176-1-ssml1042-165471-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन शहर में जंपर खराब<bha>;<\/bha> पौना घंटा बिजली गुल, अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन शहर में जंपर खराब<bha>;</bha> पौना घंटा बिजली गुल, अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित
विज्ञापन
लागों को झेलनी पड़ी दिक्कतें, विद्युत कर्मियों ने बारिश के बीच फीडर को किया दुरुस्त
धर्मपुर, कुमारहट्टी और कसौली क्षेत्र में भी लगते रहे कट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में फीडर के जंपर में खराबी आने से करीब पौना घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से शहर में कामकाज प्रभावित हो गए। जानकारी के अनुसार बारिश के बीच तकनीकी खराबी आने से मालरोड, अपर बाजार, गंज बाजार, राजगढ़ सड़क और क्षेत्रीय अस्पताल क्षेत्र में करीब 2:20 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ठंड के कारण लोगों को घरों और दुकानों में परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा असर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में देखने को मिला, जहां बिजली न होने के कारण मरीजों को एक्सरे, सीटी स्कैन और ईसीजी जैसी सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं क्रस्ना लैब में भी जांच कार्य प्रभावित रहा और मरीज ठंड में परेशान होते रहे। विद्युत कर्मियों ने बारिश के बीच फीडर को दुरुस्त करने का कार्य किया, जिसके बाद करीब 3:05 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली लोड बढ़ गया है, क्योंकि लोगों ने हीटरों का उपयोग बढ़ा दिया है, जिससे फॉल्ट की स्थिति पैदा हो रही है। उधर, विद्युत उपमंडल धर्मपुर में भी सुबह करीब 7:00 बजे बिजली कट लग गया, जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में अब लगातार बिजली कट लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं गड़खल और कुमारहट्टी क्षेत्र में भी दिनभर बिजली के कट लगते रहे।