फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Judicial officers planted 50 saplings in Kandaghat.

Solan News: कंडाघाट में न्यायिक अधिकारियों ने रोपे 50 पौधे

Tue, 04 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल विधिक सेवा समिति और कंडाघाट कोर्ट के सब जज युद्धवीर सिंह के तत्वावधान में तहसील मुख्यालय से सटी मही पंचायत में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक विभाग के साथ कंडाघाट बार एसोसिएशन, स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने सहभागिता की।
विज्ञापन

सब जज युद्धवीर सिंह की मौजूदगी में बार एसोसिएशन कंडाघाट के प्रधान राजीव शर्मा, अधिवक्ताओं, तहसीलदार अनिल राणा, वन विभाग की टीम और पंचायत प्रतिनिधियों ने करीब 50 पौधे रोपे। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों के साथ जंगली फल अमलूक के पौधे भी लगाए गए। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ जैव विविधता को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

सब जज युद्धवीर सिंह और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed