फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   joindice in solan

पीलिया की चपेट में आए सोलन में पहुंची केंद्रीय टीम

Fri, 29 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 29 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
joindice in solan

पीलिया की चपेट में आए सोलन शहर में केंद्र की टीम ने शुक्रवार को दौरा किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे की आठ सदस्यीय टीम ने शहर के आठ स्थानों से पानी के सैंपल एकत्र किए। वहीं पीलिया से ग्रस्त रोगियों के खून के सैंपल भी लिए। एकत्र पानी और रक्त के नमूनों की जांच पुणे में होगी। इसकी रिपोर्ट सप्ताह भर में आने की संभावना है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ सोलन में पीलिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सोलन में 35 रोगियों के रक्त की जांच की गई। इसमें 9 मामले पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अपने जागरूकता कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया है। सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने पीलिया के नौ मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर सोलन में पीलिया की चपेट में आए रोगियों की संख्या 170 के करीब हो चुकी है। दूसरी तरफ प्रशासन पीलिया के मामलों की डे टू डे मोनिटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, प्रशासन के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय निजी अस्पतालों से भी पीलिया से ग्रस्त लोगों का आंकड़ा लेना शुरू कर दिया है। रोजाना पीलिया से पीड़ित मामलों की रिपोर्ट निजी अस्पताल प्रबंधन को सौंपनी होगी। इस संदर्भ में आदेश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed