{"_id":"c56e84a276ec2c184b7ca4ad043cda69","slug":"joindice-in-solan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में पीलिया के 20 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पीलिया के 20 नए मामले आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सोलन में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को 20 पीलिया के नए मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। 70 लोगों की जांच के बाद बीस पॉजिटिव निकले हैं। मामले कहां से और किस स्थान से हैं, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी नहीं दे रहा है। लिहाजा ऐसे में लोगों को एहतियात बरते की खासी जरूरत है।
विज्ञापन
बुधवार को 21 नए मामले चिह्नि किए गए थे। लेकिन, वीरवार को भी बीस नए मामले आने के बाद प्रशासन और विभागों के बीच तालमेल की कमी खुलकर सामने आने लगी है। दो दिन में 41 मामले आने के बाद स्थिति बेकाबू होने लगी है। उधर, अश्वनी खड्ड पर रोक लगाने के बाद शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। एक तरफ लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं तो दूसरी तरफ विभागों में तालमेल के अभाव की वजह से सोलन में पेयजल संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन