{"_id":"672e03661ae8f495fd0afff3","slug":"jiyalal-becomes-pta-president-of-ramshahar-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-131849-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जियालाल बने रामशहर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जियालाल बने रामशहर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष
Fri, 08 Nov 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
रामशहर बस अड्डे से कॉलेज के लिए बस का भेजा प्रस्ताव
रामशहर कॉलेज में किया गया पीटीए कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन कर जियालाल को प्रधान चुना गया। पीटीए की साधारण सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने की। इस दौरान पीटीए के पूर्व महासचिव डीसी नेगी ने सत्र 2023-24 के आय-व्यय का ब्यौरा साधारण सभा के समक्ष रखा।
नई कार्यकारिणी की संरक्षक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल होंगी। अभिभावक-प्राध्यापक संघ की इस साधारण सभा में प्रधान पद के लिए जिया लाल, उप-प्रधान पद के लिए निर्मला देवी, संयुक्त सचिव के लिए कांता देवी और महासचिव पद के लिए संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए रितू और ऑडिटर एवं सलाहकार के रूप में सोहन लाल का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के सदस्यों व अभिभावकों की ओर से राज कुमार, लता कौशल, लक्ष्मी और अध्यापक वर्ग की ओर से डीसी नेगी, सुमन कुमारी, डॉ. तनु कलसी और शशि के पालनाटा का चयन किया गया।
पीटीए गठन के पश्चात नई कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ महाविद्यालय की प्राचार्य ने बैठक की और उनकी ओर से पीटीए की कार्यप्रणाली की समस्त जानकारी दी। उन्होंने पीटीए की नई कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि महाविद्यालय प्रशासन, पीटीए के सहयोग से महाविद्यालय की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामशहर बस स्टैंड से कॉलेज तक छात्रों के लिए बस सुविधा प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया गया और पीटीए प्रधान ने उसे स्थानीय विधायक हरदीप सिंह के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया गया। इस साधारण सभा में महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहा।