{"_id":"657c3dd8484f277a26077a1b","slug":"jcb-running-near-solan-rajgarh-road-and-thodo-ground-solan-news-c-176-1-ssml1041-12714-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन-राजगढ़ रोड व ठोडो मैदान के पास चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन-राजगढ़ रोड व ठोडो मैदान के पास चली जेसीबी
Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
सेालन में ठोडो मैदान के समीप अवैध जगह पर बने खोखे को तोड़ती जेसीबी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान सातवें दिन भी जारी
इससे पहले पैमाइश कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की दी थी चेतावनी
एसडीएम, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीम रही मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को एसडीएम सोलन की अध्यक्षता में सोलन-राजगढ़ रोड पर नगर निगम और ठोडो मैदान के समीप अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा रहा। एसडीएम सोलन कविता ठाकुर के साथ पुलिस, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीमों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया है इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का जहां सामान हटाया गया है वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे रखे गए खोखे और लगाए गए लोहे के एंगल को काटा गया। इसके अलावा अवैध रूप से सड़क पर लगाए बोर्ड भी हटाए गए। इस बीच मौके पर कारोबारियों की भीड़ एकत्रित रही। उधर, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि सोलन शहर में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले पैमाइश कार्य किया गया है। वहीं शनिवार को पैमाइश के साथ अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। अतिक्रमण होने से जाम जैसी समस्या भी यहां पर रहती थी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण जाम आम हो गया था व राहगीर भी परेशान थे। इसीलिए प्रशासन अब अपना पूरा कार्य कर रहा है व अपनी जमीन को खाली करवा रहा है।