{"_id":"65a531d10fd8752f9a0b8c94","slug":"jcb-ran-from-khundidhar-to-shamti-bazar-solan-news-c-176-1-ssml1041-14618-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खुंडीधार से शामती बाजार तक चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खुंडीधार से शामती बाजार तक चली जेसीबी
Mon, 15 Jan 2024 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन के शामती में अवैध रूप से रखी गई मिट्टी को हटाती जेसीबी। संवाद
प्रशासन की टीम ने मौके पर पैमाइश करवाकर खाली कराई जमीन
एसडीएम, राजस्व विभाग, पुलिस और निगम की टीम रही मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन की अतिक्रमण पर कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान राजगढ़-सोलन मार्ग पर खुंडीधार से शामती के बीच अतिक्रमण पर जेबीसी चलाई गई। एसडीएम सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पैमाइश कर संबंधित कारोबारियों समेत अन्य लोगों के कब्जों को भी हटाया।
जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीमें पिछले माह से जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटा रही है। इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का जहां सामान हटाया जा रहा है। वहीं इस दौरान सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों और कारोबारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को कार्रवाई के दौरान कई लोग तो अपनी दुकानों और भवनों के नक्शों को लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे थे। लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों की एक न सुनी। इस बीच एसडीएम अपनी टीम को बिना किसी दबाव के कार्य करने को कहती रहीं। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पैमाइश कर निशानदेही भी कर रही थी। इसके अलावा जेसीबी और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के कर्मी भी अतिक्रमण को तोड़ने में लगे रहे। यह कार्रवाई दोपहर तक चली।