फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   JCB driver shot at Baglaihar in Nalagarh

Solan News: नालागढ के बगलैहड़ में जेसीबी चालक पर चलाई गोली

Wed, 05 Jul 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
JCB driver shot at Baglaihar in Nalagarh
नालागढ़ के बगलैहड़ में गोली कांड की जांच करती पुलिस की टीम। संवाद
आपसी रंजिश बताई जा रही है गोलीकांड के पीछे वजह
विज्ञापन

सफेद स्कार्पियो में सवार होकर आए थे तीन आरोपी, वारदात कर तीनों फरार

तीन दिन पहले जेसीबी के संचालक के साथ हुई कहासुनी

संवाद न्यूज एजेंसी

पंजेहरा(सोलन)। पंजेहरा थाने के तहत बगलैहड़ में तीन लोगों ने जगतपुर गांव के एक व्यक्ति पर गोली चला दी। घटना के वक्त व्यक्ति जेसीबी मशीन में सवार था। आरोपियों ने दो फायर किए। हालांकि इसमें व्यक्ति को गोली नहीं लगी। सूचना मिलते ही जोघों पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो और एक खाली कारतूस बरामद किया। फायर करने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। तीनों आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार हो कर आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी तीन लोगों के साथ बहस हुई थी। उन्हें अब इन तीन लोगों पर ही शक है।
शिकायतकर्ता जेसीबी मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक नमनीत सिंह और परिचालक दिनेश कुमार मियांपुर से वापस अपने घर की ओर जेसीबी लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह बगलैहड़ के समीप पहुंचे तो रास्ते में पहले से एक सफेद रंग की स्काॅर्पियों खड़ी थी। इसमें तीन लोग सवार थे। इन लोगों ने जेसीबी चालक के ऊपर दो फायर किए लेकिन दोनों फायर जेसीबी के शीशे पर लगे। इससे शीशे में छेद हो गए, मगर जेसीबी के चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। वह तुरंत जेसीबी छोड़कर वहां से साथ लगते खेत में भाग गए। गोली चलाने के बाद स्काॅर्पियों में सवार तीनों लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक परमजीत सिंह को दी। इसके बाद परमजीत ने पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी विजय पाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो जिंदा और एक खाली कारतूस बरामद किया। वहीं नालागढ़ के डीएसपी फिरोज खान और थाना प्रभारी कुलदीप भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक सबूत जुटाए। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फॉरेंसिग टीम ने मौके का दौरा कर जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed