फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   JBT trainees will overcome the shortage of teachers in primary schools

Solan News: प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी प्रशिक्षु करेंगे शिक्षकों की कमी को दूर

Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। जिले में कम शिक्षकों वाले प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी प्रशिक्षु पढ़ाएंगे। डाइट सोलन ने अस्थायी व्यवस्था कर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के लिए भेज दिया है। इससे उनकी इंटर्नशिप भी होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा। इसमें 72 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए सूक्ष्म कार्यशालाएं भी आयोजित की गई हैं। जेबीटी प्रशिक्षु बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी करवाएंगे। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। शिक्षा विभाग द्वितीय वर्ष के जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें प्रशिक्षुओं 16 सप्ताह तक स्कूलों में पढ़ाकर अनुभव हासिल करते हैं। अब तक प्रशिक्षु आठ से दस किलोमीटर के दायरे में ही इंटर्नशिप करते थे। इस बार दूरी का दायरा बढ़ाया गया है। अब जहां भी शिक्षकों की संख्या कम और बच्चे अधिक हैं, वहां इन्हें भेजा जा रहा हैं। इस दौरान प्रशिक्षु अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। इससे प्राथमिक शिक्षा की नींव भी मजबूत होगी। उधर, डाइट सोलन के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में भेजा गया हैं। जहां से प्रशिक्षु पढ़ाने का अनुभव लेंगे वहीं इससे विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed