फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jaynagar man murdered in Haripur Sandoli

Solan News: पत्नी के साथ लिव इन में रह रहे व्यक्ति की हत्या

Wed, 03 Apr 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र---
विज्ञापन

- बद्दी के हरिपुर संडोली में महिला के पति ने किराये के कमरे में धारदार हथियार से किया वार
- बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार, पत्नी से रहता था अलग, अर्की का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हरिपुर संडोली में बुधवार को पत्नी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे एक व्यक्ति की महिला के पति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी रविंद्र सहानी निवासी रघुनाथपुरी, जिला बैसाखी, बिहार का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने कालका रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि अर्की तहसील के जयनगर गांव का रहने वाला नेमी चंद (35) पुत्र नराता राम हरिपुर संडोली में किराये के मकान में रहता था। इसके साथ एक प्रवासी महिला पिछले कई सालों से लिव इन में रह रही थी। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसका पति रविंद्र उससे अलग रहता था। रविंद्र बुधवार को नेमी चंद के कमरे में आया और सो रहे नेमी चंद के सिर व मुंह पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला दूसरे कमरे में सोई हुई थी। शोर सुनकर जब वह वहां आई तो उसका आरोपी पति वहां से भाग गया। महिला ने बद्दी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक नेमीचंद की मौत हो चुकी थी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से फरार आरोपी को कालका रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।महिला और आरोपी पति के चार बच्चे हैं। चारों अपने मां-बाप के साथ नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed