फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jangam Mahant gave lecture on Shiva-Parvati marriage

Solan News: जंगम महंत ने किया शिव-पार्वती विवाह का व्याख्यान

Sun, 04 Aug 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jangam Mahant gave lecture on Shiva-Parvati marriage
सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में आयोजित किर्तन के दौरान मौजूद महिलाएं व अन्य। संवाद
सावन के उपलक्ष्य पर सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़, भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में मातृ शक्ति की ओर से सावन में शिव महिमा का गुणगान किया गया। शिव की महिमा का गुणगान करने के लिए जंगम महंत आए। इनके माध्यम से शिव महिमा की व्याख्या की गई और अच्छे कार्यों को करने के लिए बल दिया गया। अपने भजनों के माध्यम से चंद्रपाल जंगम ने बताया कि धरती पर पाप बढ़ता जा रहा है। हम सब इसके भागीदार है। हमें गोरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। गोमाता की पूजा ही परम कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि जल्द एक नया जमाना आएगा। इस जमाने में बहुत कुछ बदल जाएगा। कोई किसी का साथ देने के लिए आगे नहीं आएगा। यहीं नहीं इंसान की उम्र भी कम हो जाएगी और 20 वर्ष रह जाएगी। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह का व्याख्या किया। इस दौरान शिव की सगाई की गई। सगाई में भगवान शिव का तिलक किया गया और सगाई गीत गाए गए। इसके बाद शिव-पार्वती विवाह हुआ। जिसमें लोगों ने बधाई गीत गाए। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा। महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन किया गया। इससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। शिव विवाह के भजनों पर महिलाएं झूम उठी। इससे पहले भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ। यह करीब 3:00 बजे तक चलता रहा। वहीं मातृ शक्ति की ओर से भंडार भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed