फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jalpa temple undertake administration

लूनस के जालपा माता मंदिर को प्रशासन ने किया अंडरटेक

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

लूनस पंचायत के जालपा माता मंदिर की दोनों विवादित प्रबंधन कमेटियों के बीच चल रहे विवाद के चलते मंदिर को प्रशासन ने अपनी देखरेख में ले लिया है। अब मंदिर में पूजा अर्चना प्रशासन की निगरानी में होगी। रामशहर के नायब तहसीलदार को विवाद हल होने तक मंदिर की रेख-रेख का जिम्मा सौंपा है। एसडीएम नालागढ़ की ओर से छह माह के लिए दोनों ही मंदिर कमेटियों की सदस्यता रद कर दी है। माता के मंदिर में प्रशासन की ओर से पुजारी और दो होमगार्ड जवानों को तैनात किया है।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में अगर छह माह के भीतर कोई समझौता नहीं होता है तो एसडीएम समय अवधि को ओर बढ़ा सकते हैं। नायब तहसीलदार रामशहर ने कहा कि एसडीएम नालागढ़ के निर्देशों के तहत मंदिर को ग्रामीणों की पूजा अर्चना के लिए खोल दिया है। मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाली धनराशि को भी प्रशासन ही देखेगा। उन्होंने कहा कि निर्देशों के तहत अब अगले छह माह तक उनकी देख-रेख में ही मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई जाएगी। इसके लिए होमगार्ड के दो जवानों को मंदिर परिसर में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गांव में मंदिर कमेटी के गठन को लेकर ग्रामीण दो गुटों में बंट गए हैं। इसके चलते क्षेत्र में करीब 15 दिन से माहौल तनावपूर्ण है। इस कारण पुलिस को भी मंदिर परिसर के आसपास निगरानी का कार्य करना पड़ रहा है। मामला मंदिर की पुरानी कमेटी और नई कमेटी के बीच का है। जानकारी के तहत पुरानी कमेटी 11 सालों से चुनाव नहीं करवाए गए हैं। नई गठित कमेटी इसी बात के विरोध में उतर आई है। विवाद के कारण प्रशासन को हस्तक्षेप करते हुए मंदिर को अपने अधिकार क्षेत्र में लेते हुए ताला लगाना पड़ा है। अब इसे प्रशासन की देखरेख में पूजा अर्चना के लिए खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed