{"_id":"66d06639345acfa462027164","slug":"jal-shakti-department-in-chuhuwal-road-dug-to-press-pipe-solan-news-c-176-1-ssml1040-127603-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जलशिक्त विभाग ने चुहुवाल में \n\n\n\nपाइप दबाने के लिए खोदी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जलशिक्त विभाग ने चुहुवाल में पाइप दबाने के लिए खोदी सड़क
Thu, 29 Aug 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
चुहूवाल में जल शक्ति विभाग ने राईजिंग लाइन के लिए खोदी सड़क। संवाद
अब बारिश के समय लोगों के लिए हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। चुहुवाल में पिछले दिनों जलशक्ति विभाग ने नालागढ़ को नई पेयजल योजना की राइजिंग लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदाई की गई थी, जिसे मिट्टी से बंद किया गया था। लेकिन अब बारिश के दौरान यह लोगों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क के बीचों बीच गहरे गड्ढे बन गए हैं इसके कारण छोटे वाहनों को ही नहीं, पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामने से बड़ा वाहन आ जाए तो दोपहिया चालकों को साइड देना मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय निवासी ईश्वर ठाकुर, भाग सिंह चंदेल, राकेश कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर गड्ढे पड़े हैं जिसके कारण अंधेरे में पैदल चलने वाले कई लोग तो गिर भी गए हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए। रड़ियाली पंचायत की पूर्व प्रधान इंदु ठाकुर वैद्य ने बताया कि उनके कार्यकाल में काफी संघर्ष के बाद इस सड़क पर टाइल लगाने का कार्य किया गया था। अब पंचायत इसकी खोदाई के लिए एनओसी देने से पहले यह सुनिश्चित करती कि विभाग साथ-साथ फिर से टाइल लगवाने का भी कार्य करे। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक मोहन कपिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार को सड़क को ठीक करने के लिए कह दिया गया है।