{"_id":"65e1dad23f37dd79b304518d","slug":"jal-shakti-department-division-in-kasauli-and-degree-college-will-open-in-subathu-solan-news-c-176-1-ssml1040-117297-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में जल शक्ति विभाग का मंडल \n\nव सुबाथू में खुलेगा डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में जल शक्ति विभाग का मंडल व सुबाथू में खुलेगा डिग्री कॉलेज
Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कसौली विस में 88.78 करोड़ की परियोजनाओं किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने एक दिवसीय दौरे पर क्षेत्र के लोगों को दी कई सौगातें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का मंडल और सुबाथू में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जहां विधायक जमीन उपलब्ध करवाएंगे, वहां खेल का मैदान बनाया जाएगा और इसके लिए समुचित धन उपलब्ध करवाया जाएगा। सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 88.78 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मंडोधार में 12.69 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सब्जी मंडी धर्मपुर में 72 लाख रुपये से निर्मित एपीएमसी विश्राम गृह और बड़ोग, बोहली, भोजनगर बस्तियों के लिए 8.01 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विधायक विनोद सुल्तानपुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपके विधायक ईमानदार हैं। यह कम में भी खुश रहते हैं और जनता का पूरा प्यार उनके साथ है। उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
इनसेट
इन योजनाओं के हुए शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 18.83 करोड़ रुपये लागत के धर्मपुर से कठनी सड़क के उन्नयन कार्य, 9.40 करोड़ रुपये से गंभरपुल से ममलीग सड़क के उन्नयन कार्य, 11.29 करोड़ रुपये से लौहांजी से काटल-कठार-मड़ी का घाट सड़क के उन्नयन, 10.01 करोड़ रुपये से सुखी जोहड़ी-कडां-काटल का बाग सड़क के सुधार कार्य, 1.55 करोड़ रुपये से गांव भनेत के संपर्क मार्ग, 1.33 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की विज्ञान प्रयोगशाला, 1.20 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना सुधार हरिपुर, 1.61 करोड़ रुपये लागत के ग्राम पंचायत भवन सुल्तानपुर, 12.14 करोड़ रुपये लागत की परवाणू टाउनशिप और हिम इरा शॉप मार्ट जाबली में औद्योगिक सड़कों के उन्नयन कार्यों के शिलान्यास किए।
इनसेट
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल, सीपीएस संजय अवस्थी, राम कुमार चौधरी, विधायक विनोद सुल्तानुपरी, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।