फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Investigation into Kasauli fire incident begins, committee to prepare its report in 15 days

Solan News: कसौली अग्निकांड की जांच शुरू,कमेटी 15 दिन में करेगी अपनी रिपोर्ट तैयार

Sat, 25 Apr 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation into Kasauli fire incident begins, committee to prepare its report in 15 days
कसौली अ​ग्निकांड के कारणों की जांच करते छावनी प्रशासन की जांच एवं अनुशंसा समिति के सदस्य। संवाद
13 अप्रैल को कसौली की हेरिटेज मार्केट में लगी थी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। हेरिटेज मार्केट में 13 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद छावनी प्रशासन की ओर से गठित जांच एवं अनुशंसा समिति ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह समिति आग लगने के कारणों की गहन जांच के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय भी सुझाएगी। समिति की अध्यक्षता कर्नल चहल (स्टेशन मुख्यालय) कर रहे हैं, जबकि सहायक अभियंता छावनी बोर्ड कसौली, जेई एमईएस अग्निशमन विभाग परवाणू के प्रतिनिधि और सीबीएलए (छावनी बोर्ड कानूनी सलाहकार) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें आग लगने के कारणों की जांच करना, बाजार और आसपास की इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा करना और किसी भी प्रकार की प्रणालीगत कमियों की पहचान करना शामिल है। इसके अलावा समिति छावनी क्षेत्र के लिए व्यापक अग्नि रोकथाम और अग्निशमन उपायों की अनुशंसा भी करेगी। प्रशासन के अनुसार समिति सक्रिय रूप से कार्य करेगी और प्रतिदिन के आधार पर जांच करेगी। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करें, जिससे घटना के वास्तविक कारणों के साथ-साथ व्यवस्थागत खामियां भी सामने आ सकें। स्थानीय लोगों और प्रभावित दुकानदारों को उम्मीद है कि शीघ्र ही इस जांच से न केवल उन्हें न्याय मिलेगा, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम भी उठाए जाएंगे।

आवश्यक सुधारों का सुझाव भी दिया जाएगा
समिति प्रभावित दुकानदारों की ओर से मांगी गई वित्तीय सहायता या मुआवजे के अनुरोधों की भी जांच करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे संबंधित कानूनों और नियमों के तहत वैध हैं। साथ ही आग से हुई संरचनात्मक क्षति का आकलन कर मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सुधारों का सुझाव भी दिया जाएगा। प्रभावितों की सहायता के लिए स्वैच्छिक दान जुटाने हेतु छावनी निधि के अंतर्गत अलग बैंक खाता खोलने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
अग्निकांड की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 15 दिन में यह कमेटी अपनी जांच की रिपोर्ट छावनी बोर्ड को सौंपेगी।
ई. सतीश कुमार,सहायक अभियंता,छावनी बोर्ड, कसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed