फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Internship Program at Diet Solan Started, sent 73 trainees to the field

Solan News: डाइट सोलन में इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, 73 प्रशिक्षुओं को फील्ड में भेजा

Thu, 04 Jul 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रशिुक्षु अब जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी करेंगे दूर
विज्ञापन

एक-एक अध्यापक वाले स्कूलों को दी गई है प्राथमिकता
112 दिन बच्चों की पढ़ाई साथ करवाएगें अन्य गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाइट सोलन में प्रशिक्षुओं के लिए इंटर्नशिप शुरू हो गई है। जिसमें जेबीटी प्रशिक्षु अब स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाने के साथ अपनी प्रतिभा को भी निखारेंगे। डाइट की ओर से 73 प्रशिक्षुओं को जिले के अलग-अलग स्कूलों में भेज दिया है। इसमें उन स्कूलों को अधिमान दिया गया है, जहां पर अध्यापकों की कमी है। इससे उनकी इंटर्नशिप भी होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए सूक्ष्म कार्यशालाएं भी आयोजित की गई हैं। जेबीटी प्रशिक्षु 112 दिन बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी करवाएंगे। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। डाइट हर वर्ष जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम करता है। इसमें प्रशिक्षुओं को 16 सप्ताह तक स्कूलों में पढ़ाकर अनुभव हासिल करते हैं। अब तक प्रशिक्षु आठ किलोमीटर के दायरे में ही इंटर्नशिप करते थे। इस बार दूरी का दायरा बढ़ाया गया है। अब जहां भी शिक्षकों की संख्या कम और बच्चे अधिक हैं, वहां इन्हें भेजा जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। जेबीटी प्रशिक्षुओं को विशेषकर उन स्कूलों में भेजा है जहां पर विद्यार्थियों की संख्या अधिक और शिक्षक महज एक-एक हैं। इन प्रशिक्षुओं के विद्यालय जाने से शिक्षकों को आसानी होगी। इससे प्राथमिक शिक्षा की नींव भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

उधर, डाइट सोलन के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में 73 प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में भेजा गया है। जहां से प्रशिक्षु पढ़ाने का अनुभव लेंगे वहीं इससे विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed