फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   international drug addiction day But took an oath to be free from drug addiction

Solan News: अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति की ली शपथ

Wed, 26 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 26 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
international drug addiction day 

But took an oath to be free from drug addiction
दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद
स्कूलों में बच्चों ने नशे से दूर रहने की ली सौगंध
विज्ञापन

जिलेभर में अध्यापकों ने किया विद्यार्थियों को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने प्रतिज्ञा ली। स्कूली विद्यार्थियों ने सौगंध ली कि नशे से दूर रहेंगे और लोगों को भी जागरूक करेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डूमेहर में एडिशनल सीजीएम आकांक्षा डोगरा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने नशे के खिलाफ खड़े होने का विद्यार्थियों से आह्वान किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सोलन, छात्र विद्यालय सोलन, एथेना पब्लिक स्कूल सोलन, डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर समेत अन्य स्कूलों में बच्चों को शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

वहीं कंडाघाट में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति व दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से रैली निकाली गई। रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर डिग्री कॉलेज तक गई और मिनी सचिवालय कंडाघाट में संपन्न हुई। विद्यार्थियों को बताया गया कि 26 जून नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के व्यापार के खिलाफ यह अंतरराष्ट्रीय दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अंतर सदन चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा ने विभिन्न प्रकार के नशों और उनसे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय में अंतर सदन चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण तथा नारा लेखन प्रतियोगिता भी हुई। विद्यालय के समस्त अध्यापकों व विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिज्ञा ली। संवाद

इनसेट
नारा लेखन से किया जागरूक
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में नशा निवारण दिवस पर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान नारा लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। इस अवसर पर सुनीता ठाकुर ने कहा कि यह समय की मांग है कि हर मनुष्य नशे से दूर रहे ताकि हम राष्ट्र को एक स्वस्थ समाज प्रदान कर सके। संवाद

इनसेट
बद्दी पुलिस नशे के खिलाफ चलाया अभियान
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस जिला ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए संकल्प लिया। बुधवार 11:00 बजे बद्दी पुलिस ने एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में निरंतर प्रयासों से एक नशा मुक्त वातावरण बनाया जाएगा। नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस ने ऑनलाइन पोर्टल खोला है, जिसके माध्यम से नशीली दवाइयों से संबंधित गतिविधियों पर रिपोर्ट की जा सकेगी। संवाद

दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद

दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद

दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद

दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद

दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद

दिग्गल में नशा निवारण दिवस पर  बच्चों को जानकारी देते हुए निदेशक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed