फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to vegetable vendors to post price list

Solan News: सब्जी विक्रेताओं को मूल्य सूची लगाने के निर्देश

Fri, 19 Jul 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions to vegetable vendors to post price list
दाड़लाघाट में निरीक्षण करते हुए खाद्य निरीक्षक। संवाद
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


शालाघाट, दानोघाट, कराड़ाघाट और दाड़लाघाट में जांची व्यवस्था

संवाद न्यूज एलेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अर्की की टीम ने शालाघट, दानोघाट, कराड़ाघाट और दाड़लाघाट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अर्की के निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में उनकी टीम ने क्षेत्र के सभी राशन डिपो, सब्जी विक्रेताओं और गैस डिपो में जांच की। इस दौरान उन्होंने सभी सब्जी विक्रेताओं को दुकान के बाहर मूल्य सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग को कुछ उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत मिल रही थी कि आजकल सब्जी के रेट आसमान छू रहे हैं कुछ सब्जी विक्रेता मनमाने रेट पर सब्जियां बेच रहे हैं, कई सब्जी विक्रेताओं ने तो अपनी दुकान पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की है जिस कारण उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत को देखते हुए विभाग द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है उन्होंने दुकानदारों से अनिवार्य रूप से मूल्य सूची दुकान पर लगाने की हिदायत दी। इसी प्रकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने राशन डिपो तथा गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया और उन्हें उपभोक्ताओं से संबंधित कई हितकारक एवं आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed