{"_id":"6926f20acb6c80e2df0ac81f","slug":"inspection-of-jan-oshdhi-centre-solan-news-c-176-1-ssml1042-157940-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र में बिना लाइसेंस बेची जा रहीं 60 प्रकार की दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र में बिना लाइसेंस बेची जा रहीं 60 प्रकार की दवाएं जब्त
विज्ञापन
स्टेट ड्रग्स विभाग की टीम ने की कार्रवाई, पांच सैंपल प्रयोगशाला भेजे
सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में दर्ज करवाई जाएगी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र की आड़ में बिना लाइसेंस बेधड़क बेची जा रही 60 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं जब्त की गई हैं। स्टेट ड्रग्स विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इनमें से संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामला न्यायालय भेजा जाएगा और शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। यह कार्रवाई दवा निरीक्षक सोलन प्रीति शर्मा और सुप्रिया शर्मा की टीम ने की है। टीम में अस्पताल स्टाफ और पुलिस विभाग के कर्मी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कार्रवाई गुप्त सूचना के बाद की गई।
विभाग की टीम जन औषधि केंद्र में दलबल के साथ पहुंची और दवाओं की जांच शुरू की। इस दौरान जिला ऊना के जखेड़ा के रहने वाले करण कुमार से टीम ने लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। हैरत की बात तो यह है कि यहां पर कई प्रकार की दवाओं का भंडारण भी किया गया था। वहीं, कई ऐसी दवाएं भी टीम को मिली हैं जो काफी समय पहले एक्सपायर हो चुकी हैं। साथ ही संदिग्ध दवाएं भी भारी मात्रा में जांच के दौरान टीम को मिलीं। व्यक्ति जब लाइसेंस टीम को न दिखा सका तो सभी प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया गया।
इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र में बिना लाइसेंस दवा बेचने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने निरीक्षण किया और केंद्र में दवा बेचने वाले करण से पूछताछ की। इस दौरान व्यक्ति लाइसेंस नहीं दिखा सका। मामले में कार्रवाई करते हुए 60 प्रकार की अवैध रूप से भंडारण की गई दवाइयों को जब्त किया गया है और पांच सैंपल भी दवाओं के जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
-प्रीति शर्मा, दवा निरीक्षक, सोलन