फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inner Wheel Club renovates Chambaghat rain shelter.

Solan News: इनरव्हील क्लब ने चंबाघाट वर्षा शालिका का किया जीर्णोद्धार

Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club renovates Chambaghat rain shelter.
शहर के चंबाघाट में बस स्टॉप पर बनी वर्षा शालिका के रेनोवेशन के उद्घाटन अवसर पर मौजूद पदा​धिकारी
नगर निगम आयुक्त ने किया उद्घाटन,लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इनर व्हील क्लब सोलन मिडटाउन ने सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर स्थित चंबाघाट बस स्टॉप वर्षा शालिका और वेटिंग एरिया का जीर्णोद्धार कार्य पूरा किया। यह कार्य नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद संपन्न हुआ। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने इस पहल का उद्घाटन किया।

आयुक्त ने क्लब के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता फैलाने की दिशा में यह प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और इसके सामुदायिक प्रभाव की भी प्रशंसा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से ऐसे कार्यों में सहयोग करने और रखरखाव पर ध्यान देने की अपील की। क्लब अध्यक्ष अंजू पब्याल के नेतृत्व में यह परियोजना समय पर पूरी हुई। इनरव्हील क्लब की एडिटर पवन पुरी ने बताया कि जीर्णोद्धार के तहत वर्षा शालिका के आसपास के पूरे क्षेत्र की सफाई की गई। बेंचों, छत, दीवारों, स्तंभों पर नया पेंट किया गया। एक दीवार पर क्लब का नाम और नगर निगम की ब्रांडिंग प्रमुखता से प्रदर्शित की गई। दूसरी दीवार पर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध एक बड़ा चित्र बनाया गया। क्लब की सदस्यों ने नशे को दूर भगाएंगे, हिमाचल को स्वस्थ बनाएंगे नारे का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed