फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cm virbhadra ingurated a corer ruppes works

दून विस क्षेत्र में सीएम ने किए करोड़ों के उद्घघाटन

Fri, 25 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 25 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra ingurated a corer ruppes works
दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपये के उद्घघाटन और शिलान्यास किए। - फोटो : अमर उजाला

दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपये के उद्घघाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार सुबह 10.55 बजे बरोटीवाला पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मधाला बिजली बोर्ड की ओर से 45 करोड़ की लागत से स्थापित उपकेंद्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से केंबावाला पहुंचे तथा 2 करोड़ 70 लाख की लागत से केंथा चडियार उठाई पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा भटोली कलां में 187 लाख की पेयजल योजना का उद्घाटन, बरोटीवाला चिंतामणी परिसर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला का नींव का शिलान्यास, भटोली कलां में 11 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का उद्घाटन, बीबीएनडीए और उद्योग विभाग की ओर से 33 बीघा में 13.81 करोड़ से बने ट्रेड सेंटर का उद्घाटन भी सीएम ने किया।
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे उन्होंने किशनपुरा में 212 लाख की पेयजल योजना और हरिपुर संडोली में 583 लाख से बने ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दून के विधायक चौधरी राम कुमार, कामगार कल्याण बोर्ड के चैयरमैन हरदीप बावा, उद्योग विभाग के निदेशक अमित कश्यप, जिलाधीश राकेश कंवर, बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन, एसडीएम हरिकेश मीणा, संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, एसई प्रदूषण बोर्ड प्रवीण गुप्ता, तहसीलदार केशव राम, जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, बीबीेएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, अनुराग पुरी, जेजी गोयल, राजीव सत्या,  लघु उद्योग भारती के आर राणा, केआर चंदेल,  नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और गिर गई कॉलेज छात्रा
बरोटीवाला में दोपहर सवा 12 बजे बरोटीवाला कॉलेज के भवन का नींव पत्थर रखा जाना था। मुख्यमंत्री के स्वागत में कॉलेज छात्राएं साढ़े दस बजे से ही फूल मालाएं लेकर खड़ी हो गई थीं। करीब एक घंटे धूप में खड़े रहने से एक छात्रा वहां गिर गई। वहां पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने छात्रा को उठाया। कुछ समय के बाद छात्रा सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed