फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information on water conservation given to people in Mangu

Solan News: मांगू में लोगों को दी जल संरक्षण की जानकारी

Thu, 13 Mar 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से मांगू के खेल मैदान में एक दिवसीय जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग अर्की के बीआरसी जयदेव गर्ग मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर और उपप्रधान राजेश पूरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए परियोजना समंवयक हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन ने मार्च के माह को जल माह के रूप में मनाया जाता है। इस माह में फाउंडेशन ने विभिन्न गांव में जल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। फाउंडेशन ने इस क्षेत्र में जल संरक्षण की गतिविधियों को किया जाता रहता है। कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग के अधिकारी द्वारा पानी के सैंपल को जांचा गया और लोगों से पानी को बचाने के लिए आह्वान किया गया। उन्होंने लोगों को पानी को बचाने के लिए कहा और जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि संजय शर्मा और प्रेम सांख्यान ने कम पानी में कृषि करने की विभिन्न प्रणालियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ड्रिप, स्प्रिंकलर, रैन गन व अन्य प्रणालियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों और बनिया देवी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed