फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information on filing Income Tax Returns to Chartered Accountants and Advocates

Solan News: चार्टर्ड एकाउंटेंट व अधिवक्ताओं को दी आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी

Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोलन में आयकर विभाग ने किया जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आयकर विभाग की ओर से सोलन के निजी होटल में एक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ता और लेखाकार शामिल रहे। इस दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने से संबंधित लाभों एवं कानूनी दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयकर अधिकारी शिमला कपिल निर्वाण ने प्रतिभागियों को आयकर रिटर्न में कटौतियों के गलत दावों के परिणामों के प्रति सजग किया। अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों का प्रभावी रूप से समाधान किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने आयकर विभाग से निवेदन किया कि इस तरह के जनसंपर्क जागरूक कार्यक्रम सोलन में और भी किए जाएं। इसमें आयकर निरीक्षक रबीश रोशन,कार्यालय अधीक्षक मदन सिंह और कर्मचारी ईशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed