{"_id":"681de828f70b54c22d024891","slug":"information-on-clean-milk-production-given-to-cattle-farmers-solan-news-c-176-1-ssml1040-143481-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पशुपालकों को दी स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पशुपालकों को दी स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की जानकारी
विज्ञापन
घनागुघाट पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत घनागुघाट में कामधेनु हितकारी मंच की ओर से एक दिवसीय पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डॉक्टर स्वर्ण सेन ने की। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को पशुपालन और विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक करना रहा। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. देवराज शर्मा ने पशुपालन को व्यावसायिक उन्नति का महत्वपूर्ण साधन बताया। उन्होंने पशुओं के रखरखाव, देखभाल और स्वच्छ दुग्ध उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. देवराज शर्मा ने कहा कि पशुपालन से न केवल आय बढ़ाई जा सकती है, बल्कि यह रोजगार का भी एक अच्छा साधन है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मानवी चौधरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 34-35 किसानों को खनिज मिश्रण और कृमिनाशक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं की देखभाल करने में मदद मिलेगी। शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान मधुबाला,उप प्रधान प्रवीण कुमार और कामधेनु हितकारी मंच की निशा देवी भी उपस्थित रहीं।