{"_id":"68fa1fb8dec6cc09dc098ac3","slug":"information-given-on-cyber-crime-and-police-functioning-solan-news-c-176-1-ssml1044-155586-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: साइबर अपराध और पुलिस कार्यप्रणाली की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: साइबर अपराध और पुलिस कार्यप्रणाली की दी जानकारी
विज्ञापन
नालागढ़, रामशाहर और बद्दी के छात्रों ने थानों का किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने पुलिस वेलफेयर सप्ताह के दूसरे दिन नालागढ़, रामशहर, बद्दी और महिला थाना बद्दी में स्कूलों के छात्रों का दौरा करवाया। इस दौरान छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के करीब 40 विद्यार्थी, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के लगभग 50 विद्यार्थी और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामशहर के 45 छात्र-छात्राओं ने थानों का भ्रमण किया। छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं के संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन ठगी, फिशिंग या अन्य डिजिटल अपराधों का शिकार न बने। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।