फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industrial units in Parvanoo ordered for fogging in their premise daily to control dengue

परवाणू में अब उद्योगों करने अपने क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग, आदेश जारी

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू/सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बढ़ते डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए उद्योगों को नियमित फॉगिंग करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद से उद्योगों की ओर से भी क्षेत्र में फॉगिंग और दवा का छिड़काव किया जाएगा।
वर्तमान में नगर परिषद परवाणू से क्षेत्र के सेक्टर और टकसाल गांव में फॉगिंग करवाई जा रही है। अब फॉगिंग को तेजी से करवाने के लिए उद्योगों को भी साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। सोमवार तक परवाणू में डेंगू का आंकड़ा 206 पहुंच गया है।
विज्ञापन

परवाणू क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परवाणू में बढ़ रहे डेंगू मामले के कारणों का भी पता लगा चुका है। महकमे का दावा है कि बरसात में पुराने पानी में लारवा पैदा हो रहा है। इससे मच्छर अधिक पनप रहा हैं। इसके चलतेडेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे ने हिमुडा को रोज पानी देने के लिए कहा है। अब औद्योगिक इकाइयों को जिला स्वास्थ्य विभाग ने नए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू से 121 मामले
परवाणू क्षेत्र में डेंगू का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू के मामले 206 पहुंच गए हैं। इनमें से 121 मामले परवाणू के हैं जबकि 85 मामले साथ लगते राज्य हरियाणा के कालका से हैं। इनका इलाज ईएसआई अस्पताल परवाणू में चल रहा है।

डेंगू के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर परवाणू में उद्योगों को भी फॉगिंग करवाने के लिए कहा किया गया है। हालांकि नगर परिषद भी फॉगिंग कर रहा है। तेजी से इस कार्य को करवाने के लिए उद्योगों को भी साथ जोड़ा गया है। लोगों से आग्रह है कि अपने आने आस पास साफ सफाई रखें ताकि डेंगू का मच्छर न पनपे।
-डॉ. अमित रंजन तलवार
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed