फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   incrochment

नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, 15 कारोबारियों का सामान जब्त

Tue, 26 Nov 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
incrochment
लक्कड़ बाजार में अतिक्रमण कर सजाए गए सामान को जब्त करते नप कर्मचारी और अपना समान वापस खिंचते दुका - फोटो : SOLAN
सोलन। नगर परिषद की टीम ने मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर सड़क पर अतिक्रमण करके बैठे कारोबारियों पर कार्रवाई की। 15 दुकानों का सामान जब्त कर लिया। नगर परिषद की गाड़ी बाजार में पहुंचते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कारोबारियों ने सामान उठाने का कार्य शुरू कर दिया। नगर परिषद की टीम ने मुख्य बाजार से पुरानी कचहरी और लक्कड़ बाजार से ठोडो ग्राउंड के पास कब्जा कर बैठे कारोबारियों के सामान को जब्त कर गाड़ी में भर लिया। कुछ कारोबारी टीम के आगे गिड़गिड़ाने लगे। कुछ जगह पर कारोबारियों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। कुछ कारोबारियों को सामान को समेटने का मौका तक नहीं मिला। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर परिषद की ओर से कारोबारियों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन हर बार कारोबारी नगर परिषद की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए अपना सामान सड़क पर सजा देते हैं। जोकि बाजार में गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी बनता है।
विज्ञापन

15 कारोबारियों का सामान किया जब्त : दीपराज हंस
नगर परिषद के सेनिटेरी इंस्पेक्टर दीपराज हंस ने बताया कि मुख्य बाजार, लक्कड़ बाजार और ठोडो ग्राउंड के पास अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की गई। 15 कारोबारियों के सामन को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियमों को दरकिनार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed