{"_id":"6a7329d43008cbd8b2096888","slug":"incomplete-information-regarding-facilities-in-ayushman-id-process-to-re-link-hospitals-begins-solan-news-c-176-1-sln1013-175715-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आयुष्मान आईडी में सुविधाओं की जानकारी अधूरी, अस्पतालों को दोबारा जोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आयुष्मान आईडी में सुविधाओं की जानकारी अधूरी, अस्पतालों को दोबारा जोड़ने का काम शुरू
Wed, 05 Aug 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पतालों को दोबारा आयुष्मान आईडी से जोड़ने की दी जा रही जानकारी
पहले सभी सरकारी अस्पतालों को जोड़ने का कार्य कर दिया था पूरा, अब पोर्टल में बदलाव
आयुष्मान आईडी पर गलतियों को जल्द ठीक करने के लिए करवाई जा रही है विभाग की बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वर्ष 2021 में शुरू हुए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब तक प्रदेश में सभी अस्पतालों व लैब को इससे जोड़ने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसी बीच आयुष्मान आईडी में सुविधाओं की अधूरी जानकारी होने, गलतियों और तकनीकी समस्याओं के कारण जुड़े हुए अस्पतालों का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को दोबारा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें आयुर्वेदिक अस्पतालों को दोबारा से आईडी से जोड़ा जा रहा है और उन्हें आईडी की पूरी जानकारी दी जा रही है।
विभाग की ओर से काफी समय पहले ही प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को इसमें जोड़ने का काम पूरा कर दिया गया था। ऐसे में अब केवल निजी अस्पतालों को इसमें जोड़ना रह गया था। इसी बीच पोर्टल में बदलाव होने और अस्पतालों की जानकारी से संबंधित परेशानियां सामने आई। ऐसे में विभाग की ओर से अस्पतालों के अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर उन्हें दोबारा से आईडी की जानकारियां देनी पड़ रही है। इसके साथ ही आयुष्मान आईडी पर गलतियों को ठीक और आईडी से जुड़ने में आ रही परेशानियों को दूर करने का काम शुरू किया गया है। ऐसे में अभी निजी अस्पतालों को जोड़ने के काम में देरी हो रही है। अस्पतालों को आभा, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री के उपयोगिता और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। विभाग की ओर से जब तक आईडी में प्रदेश के सभी अस्पतालों, क्लीनिक और लैब की जानकारी आईडी में नहीं डाली जाती, इसे पूर्ण रूप से शुरू नहीं माना जा सकेगा।
इनसेट
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में अब तक प्रदेश के कुछ ही निजी अस्पताल जुड़ पाए हैं। जिला सोलन में करीब 155 और अन्य जिले में 50 या उससे कम ही अस्पताल इससे जुड़ पाए हैं। ऐसे में अब सरकारी अस्पतालों की तकनीकी कमियों को पूरा करने के बाद अन्य निजी अस्पतालों को जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
तकनीकी खराबियों को किया दूर
विभाग की ओर से सभी तकनीकी खराबियों को दूर कर दिया गया है। पोर्टल की जानकारी भी अधिकारियों तक पूर्ण रूप से पहुंचा दी गई। सरकारी अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़ने काम पूरा हो चुका है। निजी अस्पतालों को जोड़ने का काम भी अब तेजी से शुरू किया जाएगा। - रविंद्र कुमार, जिला समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग सोलन