{"_id":"69ac68d828c25f7975071817","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-of-schemes-worth-more-than-rs-4-crore-in-manlog-kalan-solan-news-c-176-1-ssml1041-164619-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मनलोग कलां में चार करोड़ से अधिक की योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मनलोग कलां में चार करोड़ से अधिक की योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मनलोग कलां में उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करते हुए। स्रोत : आईपीआर
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने दी सौगात
ग्रामीणों की समस्याओं को समय पर निपटाने के भी दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मनलोग कलां में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में अर्की विधायक संजय अवस्थी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र निपटारा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इस अवसर पर उन्होंने 4 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही सड़कों के लिए करीब 55 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां भी दी गईं। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए जन-जन का एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने छियाछी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 8 बीघा भूमि भी हस्तांतरित की। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग और सुविधा के अनुसार जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र चमदार में ग्राम पंचायत चमदार, बधोखरी, बायला, छियाछी, दिग्गल, मनलोग कलां, चिल्लड, मटूली, लग, क्यारकनैता, भिंयूखरी, जयनगर, मलौण, कोहू और सौर को सम्मिलित किया गया है। इससे विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलने से लोगों के धन और समय की बचत होगी।