{"_id":"6aec83d0277b6898190ea043","slug":"inaguration-of-project-solan-news-c-176-1-ssml1040-183900-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की में 4.5 करोड़ की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की में 4.5 करोड़ की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू
विज्ञापन
कशलोग पंचायत के गांव नेवड़ी में विधायक ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने वीरवार को ग्राम पंचायत कशलोग के गांव नेवड़ी में एक मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया। यह परियोजना 4.5 करोड़ रुपये से स्थानीय व्यक्ति ने स्थापित की है। अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग समय की आवश्यकता है। सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल है और ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह सतत विकास की दिशा में भी सहायक है। अवस्थी ने बताया कि सौर ऊर्जा परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेंगी। इनके उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
संजय अवस्थी ने महिला मंडल भवन नेवड़ी और गांव खाली में वर्षाशालिका के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव नेवड़ी के लिए 15 सोलर लाइटें देने की घोषणा की। महिला मंडल कशलोग और महिला मंडल नेवड़ी को 11-11 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। इसके बाद, विधायक ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।