{"_id":"65f6dec6b671cb3cbf0ef6fa","slug":"in-the-village-adjacent-to-mitiya-people-scared-of-showing-leopard-cat-solan-news-c-176-1-ssml1040-118197-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मितियां के साथ लगते गांव में\nलेपर्ड कैट दिखाने से डरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मितियां के साथ लगते गांव में लेपर्ड कैट दिखाने से डरे लोग
Sun, 17 Mar 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के मितियां में लकड़ी पर बैठी लेपर्ड कैट।(तेंदुआ बिल्ली)
लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर नालागढ़ विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र की मितियां पंचायत में देर शाम अचानक लकड़ी के ढेरों पर लेपर्ड कैट का बच्चा दिखने से दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसे पहले तेंदुआ समझ लिया। जिससे लोग काफी डर भी गए। ग्रामीणों ने बताया की शनिवार शाम को करीब 7:00 बजे घर के साथ लगाई गई छड़ों में अचानक तेंदुआ का बच्चा आ बैठा, जिसके बाद से गांव में दहशत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने के लिए जाल लगाया गया।
मितियां पंचायत की पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि अचानक तेंदुए के आने से लोग डरे गए। इससे ग्रामीण क्षेत्र में अब महिलाएं व बच्चे घर से बाहर निकलने से कतराने लगे। उधर, वन उप अरण्यपाल विकल्प यादव वन रक्षक व बीओ को मौका की स्थिति का जायजा लेने को भेजा गया। टीम ने बताया कि यह तेंदुआ नहीं लेपर्ड कैट थी। जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।