{"_id":"589323934f1c1bf340e800d1","slug":"in-the-police-alert-thief-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी धमकियों के बाद पुलिस के अलर्ट में पांच चोरियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी धमकियों के बाद पुलिस के अलर्ट में पांच चोरियां
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सोलन में चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना छावनी सुबाथू में आईएसआईएस की धमकी भरे पोस्टर, स्लोगन तथा झंडे मिलने के बाद पुलिस के अलर्ट के बीच शातिरों ने एक ही रात में सिलसिलेवार पांच जगह चोरियों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरों ने दुकानों के शटर और ताले तोड़कर लाखों का सामान तथा कैश पर हाथ साफ कर दिया। चार चोरियां सोलन शहर में हुई हैं। एक चोरी की वारदात को नालागढ़ के नंगल में अंजाम दिया है। सबसे बड़ी वारदात सोलन शहर के मालरोड के बीचोंबीच स्नेह कम्यूनिकेशन (मोबाइल) शॉप पर हुई है। इस दुकान का मालिक बैंकॉक गया है। पहचान वालों का दावा है कि दुकान से करीब 100 महंगे और सस्ते मोबाइल चोरी हुए हैं। करीब पांच लाख की चोरी का अनुमान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कथेड़ मेगा बाजार में तीन दुकानों के शटर टूटे हैं। इसमें करीब 11 हजार की नकदी की चोरी बताई जा रही है। नालागढ़ के नंगल में चोर एक फौजी के घर से पांच तोले सोने और बीस हजार रुपये गायब कर गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोलन सदर के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मालरोड से लाखों के मोबाइल ले गए शातिर
सोलन शहर के मुख्य क्षेत्र मालरोड पर स्थित आनंद कांप्लेक्स में चोरों ने मोबाइल शाप स्नेह कम्यूनिकेशन का शटर तोड़कर लाखों का सामान गायब कर लिया है। चोरी की सूचना पुलिस को सुबह दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि दुकान का शटर तोड़ा गया है और उसे ऊपर उठाया है। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक विदेश में है। इनके आने के बाद ही चोरी का पता चल सकेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रभावित के दोस्तों का कहना है कि दुकान में से करीब सवा सौ के बीच मोबाइल फोन थे। कम से कम पांच लाख की चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्मियों से भी पूछताछ हो रही है।
मेगा बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़े
कथेड़ बाईपास के मेगा बाजार में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े हैं। हालांकि यहां कोई कीमती सामान चोरी होने की सूचना नहीं है। लेकिन तीनों दुकानों के गल्लों में पड़ी करीब 11 हजार की राशि गायब है। यह मार्केट एनएच शिमला हाईवे पर है। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से यहां भी मालरोड की तरह ही काफी गश्त रहती है। दुकानों के ताले टूटे होने की सूचना पुलिस को प्रभावितों ने ही दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। कारोबारियों और कर्मियों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह दुकानें थोक और परचून की स्थानीय कारोबारियों की ही बताई जा रही है।
फौजी के घर से पांच तोला सोना और नकदी भी गायब
नालागढ़ (सोलन)। फौज से छुट्टी पर आए नंगल गांव के फौजी के घर चोरों ने सेंधमारी कर पांच तोले सोना और बीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त फौजी अपनी पत्नी के साथ ससुराल था। पुलिस के अनुसार प्रभावित नालागढ़ के नंगल गांव का निवासी कर्ण सिंह है। दंपति को ससुराल से वापसी पर चोरी की इस घटना का पता चला है। इनकी दो माह पूर्व ही शादी हुई है। चोरों को शायद इस बात की भनक थी कि घर पर कोई नहीं है। गौरतलब है कि पुलिस थाना नालागढ़ के तहत करीब दो माह पूर्व भी एक बुजुर्ग महिला के धार्मिक यात्रा पर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया था।
सोलन में सभी चोरियों में समानता
कथेड़ बाइपास और आनंद कांप्लेक्स में चोरी की वारदातें में करीब एक जैसा तरीका अपनाया गया है। शटर को बड़ी सफाई से ऊपर उठाया है। इससे पहले भी डीसी ऑफिस के पास एक केमिस्ट और अन्य तीन दुकानों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया था। केमिस्ट की दुकान का शटर भी इसी तरह से उठाया था। अब दोनों चोरियों में लगभग चोरी का एक जैसा तरीका सामने आ रहा है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेंगे राज
पुलिस सीसीटीवी फुुटेज को खंगालने में लगी है। हालांकि कुछ सफलता पुलिस के हाथ लगी है लेकिन सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस इसे गुप्त रखना चाहती है। फुटेज में चोर हुड पहनकर दुकानों में दाखिल हुए हैं। पुलिस इन शातिरों को पकड़ने के लिए तेजी से जांच कर रही है। इससे पहले भी सोलन पुलिस ने कई हत्या और चोरियों के मामले संजीदा तथा बेहतर ढंग से सुलझाए हैं। पुलिस इन मामलों को भी संजीदा और तेजी से हल करने का आश्वासन दे रही है।
आतंकी धमकियों के बाद यह कैसी चौकसी
चाहे नालागढ़ के क्षेत्र में हैंड ग्रनेड और कारतूस मिलनेे की घटना हो या धर्मपुर मनसा मंदिर तथा सेना क्षेत्र सुबाथू में आईएस की धमकियां। पुलिस ने इन घटनाओं के बाद जिला में अलर्ट और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाने के दावे किए थे। लेकिन चोर आसानी से शहर के बीचों बीच भारी सुरक्षा वाले मुख्य क्षेत्र को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा गए। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। ऐसे में सोलन जिला में दो एसपी यानी दो पुलिस जिला होने के बावजूद चोरी और अन्य घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है।