{"_id":"66f943ef9db046ba9409660c","slug":"in-private-and-government-schools-of-the-district-disaster-safety-committees-will-be-formed-solan-news-c-176-1-ssml1040-129457-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के निजी व सरकारी स्कूलों में\nगठित होंगी आपदा सुरक्षा कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के निजी व सरकारी स्कूलों में गठित होंगी आपदा सुरक्षा कमेटियां
Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को दिए निर्देश
स्कूलों को सुरक्षा से संबंधित इंतजामों का देना होगा प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला के सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन कमेटी के गठन के साथ सुरक्षा प्लान भी तैयार करना होगा। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें स्कूलों को आपदा प्रबंधन प्लान भी बनाना होगा। इसमें यदि कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो स्कूलों के पास इससे निपटने के क्या साधन हैं।
जिला में कुल 1064 प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में आपदा कमेटी का गठन करना आवश्यक किया गया है। जिसकी शिक्षा विभाग जांच भी करेगा। इसके अलावा इसके साथ स्कूलों को आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार, स्कूल के आसपास कौन सा सुरक्षित स्थान है, जहां पर सुरक्षित बच्चों को रखा जा सके। इसके अलावा गठित कमेटी के सदस्यों को सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को मद्देनजर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए माॅक ड्रिल भी होंगी। शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सभी स्कूलों को आपदा कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों को आपदा से सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार करना भी अनिवार्य होगा। विभाग की टीम भी जल्द इसके लिए स्कूलों का निरीक्षण करेगी।