{"_id":"58e8e4434f1c1b82575b7555","slug":"in-accident-one-killed-and-seven-injuried","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, सात लोग घायल
सोलन, ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
शहर में दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। कुनिहार में वीरवार देर रात सड़क हादसे में घायल युवक ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। पहला हादसा सुबह करीब छह बजे मोहन पार्क के करीब हुआ। सैर कर रही शहर के एक कारोबारी की पत्नी को वोल्वो चालक हिट करके फरार हो गया। लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की दोनों टांगे फ्रैक्चर हो गई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस भगाकर ले गया। लेकिन कंडाघाट के पास पुलिस ने दबोच लिया और सवारियों समेत बस को वापस सोलन चौकी लाया गया। एक अन्य हादसे में बाइक चालक ने चंबाघाट से आ रहे आटो को हिट कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो पलट गया। इस हादसे में आटो में बैठे चालक समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए हैं। युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसा नंबर एक
पुलिस के मुताबिक पूर्णिमा मित्तल पत्नी अरुण मित्तल निवासी सोलन सुबह करीब छह बजे चंबाघाट से ओल्ड बस स्टैंड मार्ग पर सैर कर रही थी। दिल्ली से एचआरटीसी की वोल्वो बस ने महिला को हिट कर दिया। महिला वहीं गिर गई। सैर कर रहे अन्य लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार और एक्सरे के बाद चिकित्सों ने दोनो टांगों में फ्रैक्चर बताते हुए उसमें प्लास्टर चढ़ा दिया है।
विज्ञापन
हादसा दो
सुबह करीब साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ है। नरेश ऑटो में चंबाघाट से ओल्ड बस स्टैंड की तरफ सवारियां लेकर आ रहा था। इसी बीच सामने से आई बाइक सवार पुनीता मूल निवासी अर्की हाल निवासी चंबाघाट और गगन मूल निवासी दिल्ली हाल निवासी चंबाघाट ने आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो सड़क पर पलट गया। इसमें आटो चालक और बाइक सवारों के अलावा आटो सवार देवेशवरी, जगमोहन और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं।
हादसे में घायल सुग्रीव ने दम तोड़ा
कुनिहार (सोलन)। शीत गांव के पास बोलेरो खाई में गिरने से घायल 23 वर्षीय युवक ने जख्मों के ताव न सहते हुए आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। मृतक की पहचान पुलिस ने सुग्रीव (23) वर्षीय गांव संत कबीर नगर जिला संत कबीर यूपी के रूप में की है। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।