फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Illegal parking on the Dharampur highway hinders cleaning operations.

Solan News: धर्मपुर हाईवे पर अवैध पार्किंग बनी सफाई कार्य के लिए परेशानी

Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking on the Dharampur highway hinders cleaning operations.
धर्मपुर में फोरलेन के किनारे उगे घास को काटने के बीच आ रही अवैध पार्किेग पर खड़ी गाड़ियां। संवा - फोटो : AMAR UJALA
एनएचएआई कटवा रहा है फोरलेन किनारे उगी घास, हो रदी दिक्कत
विज्ञापन

कार्य कर रही कंपनी ने समस्या को लेकर पुलिस को लिखा है पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू से सोलन हाईवे पर धर्मपुर में सड़क किनारे वाहनों की अवैध साफ-सफाई करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बनी सर्विस लेन को अपनी पार्किंग बना लिया है। इस वजह से सड़क किनारे उगी घास को काटना संभव नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर कंपनी ने पुलिस को पत्र लिखकर पार्किंग हटवाने की बात कही है।
कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि जब सड़क किनारे से वाहन हटेंगे, तभी घास काटी जा सकती है। वाहनों को हटाना एक मुश्किल काम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मपुर में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण हाईवे की सर्विस लेन को पार्किंग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। लोग अपनी सुविधा के लिए वाहन खरीद रहे हैं, लेकिन उन्हें घर पर पार्क करने के बजाय हाईवे पर खड़ा कर रहे हैं। धर्मपुर से लेकर कसौली चौक तक हाईवे के दोनों ओर अवैध पार्किंग की जा रही है। अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालक मनमानी करते हुए अपने वाहन बेतरतीब ढंग से पार्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी का कहना है यदि घास को नहीं काटा गया, तो वह धीरे-धीरे बड़ी होती जाएगी। इससे आने वाले समय में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। एनएचएआई द्वारा तैनात कंपनी के कर्मचारियों ने इस समस्या के बारे में पुलिस को पत्र लिखकर सूचित किया है। पुलिस को भी चालान काटने में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे मिट्टी का भारी मलबा भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed