फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Illegal parking on Kotlanala-Hospital road causes traffic jam

Solan News: कोटलानाला-अस्पताल सड़क पर अवैध पार्किंग से लग रहा जाम

Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking on Kotlanala-Hospital road causes traffic jam
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

रोजाना जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में हो रही मरीजों को देरी
स्थानीय लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की उठाई मांग

निशिल मेहता
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास कोटलानाला-अस्पताल सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण अब जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां रोजाना वाहन अवैध तौर पर सड़क किनारे खड़े रहते हैं और परेशानी मरीजों को उठानी पड़ रही है। यहां सड़क काफी संकरी है, इस कारण यदि एक भी वाहन सड़क किनारे खड़ा हो जाए तो जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। यह सड़क टैंक रोड़, छात्र स्कूल, वन विभाग कार्यालय समेत डमरोग क्षेत्र को भी जोड़ती है।
क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर लोग अपने वाहनों में जांच करवाने के लिए आते हैं। इस दौरान वह अपने वाहनों को सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं। वहीं संकरी सड़क होने के कारण दूसरे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को ऐसा ही देखने को मिला जब सड़क के दोनों तरफ अवैध पार्किंग पर लोग गाड़ियां खड़ी कर चले गए। इस दौरान दोनों तरफ से वाहन आ गए और लंबा जाम लग गया। इस कारण ऑटो और अन्य वाहनों में अस्पताल आ रहे मरीजों को देरी हो जाती है। वहीं लोगों को गाड़ी वालों को फोन कर वाहन को हटाने के लिए बोलना पड़ता है। इस दौरान कई लोगों में अवैध पार्किंग को लेकर रोष भी देखने को मिला।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने कहा कि यहां रोज लोग अवैध पार्किंग कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। रोजाना जाम लगने के कारण अपने गंतव्यों तक पहुंचने में देरी होती है। वहीं कुछ चालकों ने कहा कि अवैध पार्किंग पर वाहन लगाने के बावजूद इनके चालान नहीं किए जाते। इससे परेशानी और बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
अस्पताल पहुंचने में हो रही देरी
राजगढ़ से मरीज के साथ आए तीमारदार जगदीश ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे थे। उस समय भी यहां अवैध पार्किंग पर वाहन खड़े थे। इस कारण यहां वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही थी। अवैध पार्किंग के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं, कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है। यहां से अवैध पार्किंग हटानी चाहिए। वहीं यदि कोई अवैध पार्किंग करता है तो उसका चालान होना चाहिए।

--------------
मरीजों को सड़क पार करने में होती देरी
स्थानीय निवासी गुंजन ने बताया कि यहां रोजाना जाम की समस्या होती है। लोग अस्पताल इलाज करवाने के लिए आते हैं और अपने वाहनों को सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी होती है, यहां तक ही मरीज सड़क तक पार नहीं कर पाते। इसके अलावा अस्पताल के आसपास सड़क भी संकरी है। इस कारण भी जाम की समस्या पैदा होती है।

----------
अवैध पार्किंग पर खड़े वाहनों के कटेंगे चालान
क्षेत्रीय अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए रोजाना पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं अब अवैध पार्किंग पर खड़े वाहनों के चालान भी काटे जाएंगे। मरीजों व तीमारदारों को परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन से भी बात की जाएगी और वहां के कर्मचारियों को भी वाहनों को पार्किंग में खड़े करने के लिए कहा जाएगा।

- चंद्र मोहन शर्मा, उप निरीक्षक, ट्रैफिक पुलिस सोलन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास शुक्रवार को सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article