फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Illegal occupation increasing on Kalka-Shimla highway

कालका-शिमला हाईवे पर बढ़ रहे अवैध कब्जे

Tue, 21 Jun 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation increasing on Kalka-Shimla highway
हाईवे किनारे बनाई अवैध रेहड़ियां। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर सड़क के किनारे अवैध रूप से दर्जनों रेहड़ी और खोखे सामान सजाए बनाए गए हैं। हैरत की बात है कि इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद न तो प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही एनएचएआई हटवा रहा है।
विज्ञापन

इनके पास लाइसेंस भी नहीं हैं। वे खाद्य वस्तुओं को बेच रहे हैं। हाईवे पर रेहड़ी, खोखे लगाने वाले यूपी, बिहार, पंजाब के जीरकपुर और पंचकुला के आसपास के क्षेत्रों के बताए जा रहे है। रेहड़ी-खोखे के संचालकों का प्रदेश सरकार के पास कोई रिकॉर्ड भी नहीं है।
विज्ञापन

बाहरी राज्य से आने वाले यह लोग प्रदेश के मुख्य हाईवे पर बिना इजाजत अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए हैं। हाईवे के साथ लगती पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश और जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि हाईवे पर बैठे अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को तुरंत हटवा दें ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। इस बारे में जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग ने कहा कि हाईवे पर रेहड़ी खोखे लगाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन को इन्हें हटाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed