फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If someone touches you inappropriately, tell your family members

Solan News: कोई गलत तरीके से छुए तो परिजनों को बताएं

Sun, 01 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
If someone touches you inappropriately, tell your family members
इनरव्हील क्लब परवाणू प्रगति की ओर से बच्चों को जागरूक करते हुए। संवाद
बच्चों को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब परवाणू ने जागरुकता शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। इनरव्हील क्लब परवाणू की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया। बच्चों को बताया कि दोस्त का हाथ मिलाने, मां-पापा के गले लगाने, दादी-नानी के माथा चूमने से आपको अच्छा महसूस होता है। ये सभी गुड टच हैं।
इसके विपरीत जिस छुअन से आपको घुटन महसूस हो, वह बैड टच है। कोई जबरदस्ती आपको गोद में बिठाए, गाल या सीने को छुए, पीछे हाथ लगाए तो यह बैड टच की श्रेणी में आता है। ऐसी दशा में तुरंत प्रतिक्रिया दें। विरोध करें और परिजनों को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन

क्लब की सदस्य डॉ. वर्तिका गर्ग ने एक कहानी के साथ गुड टच बैड टच को बताया ताकि बच्चे इसे समझ सकें। साथ ही जीवन में अच्छे शिष्टाचार कैसे अपनाएं इस पर व्याख्यान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य क्लब अध्यक्ष निधि जिंदल, पूर्व अध्यक्ष आभा अग्रवाल और क्लब सदस्य डॉ. वर्तिका गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed