फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If someone spreads filth in the city, make a video and send it, action will be taken

Solan News: शहर में कोई गंदगी फैलाए तो वीडियो बनाकर भेजिये, कार्रवाई होगी

Mon, 22 Jan 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से खुले में गंदगी फैलाने वालों सख्ती
विज्ञापन


कूड़ा फैंकते वीडियो भेजने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
वार्डों में बने प्वाइंट पर कूड़ा उठाने के बाद फेंकने पर मनाही

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अब गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती होगी। अगर कोई शहर में गंदगी फैलाता है तो आम जनता इसका वीडियो बनाकर नगर निगम को भेज सकती है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ वीडियो बनाने वाले का नाम निगम की ओर से गुप्त रखा जाएगा।
शहरवासियों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद निगम ने यह फैसला लिया है। इसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है। वार्डों में कूड़ा हटने के बाद कोई गंदगी फेंकता है तो उस पर भी यह कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है। इस पहल में लोगों से भी साथ देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

अब मेयर ने भी वार्डों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इममें कई वार्डों में पाया कि खुले में गंदगी फैलाने वाले बहुत से लोग हैं। इसी के साथ यह भी देखने को मिला कि निगम कर्मियों की ओर से वार्डों में कूड़ा फेंकने की जगह को साफ करने के बाद फिर गंदगी फैलाई जा रही है। ये गंदगी सारा दिन पड़ी रहती है। इससे वार्डाें में कुत्ते समेत अन्य जानवरों का खतरा भी अधिक हो गया है और लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर निगम को मोबाइल नंबर 82788 27188 और 94182 66574 पर वीडियो बनाकर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो बनाकर भेजें निगम को
वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए कर्मियों को सख्त आदेश दे दिए गए हैं। समयानुसार कूड़ा वार्डों से सफाई कर्मी उठाएंगे। जिसके बाद प्वांइट पर कूड़ा फेंकने पर मनाही है। इसी के साथ अगर कोई खुले में कूड़ा फेंकता है और उसका वीडियो निगम में पहुंचा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-उषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article