{"_id":"5891c9ff4f1c1b5a42e800a2","slug":"if-slogen-writer-not-arrest-aggitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में नारे लिखने वाले नहीं पकड़े तो होगा अांदोलन ः साहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू में नारे लिखने वाले नहीं पकड़े तो होगा अांदोलन ः साहनी
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो अध्यक्ष भरत साहनी और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सोलन जिला में आतंकी धमकियां से दहशत का माहौल है। ऐसे में आईएसआईएस की सक्रियता से इंकार नहीं किया जा सकता। दहशत फैलाने वाले आईएसआईएस के पोस्टर, झंडे और बैनर लगाने में कामयाब हो रहे हैं और जांच के नाम पर प्रशासन, पुलिस तथा खुफिया तंत्र सो रहा है।
विज्ञापन
धर्मपुर, सुबाथू में आईएसआईएसके नारे लिखने वालों और पानी की टंकियों में जहर मिलाने वाले शातिरों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि चाहे वह पेयजल टंकियों में जहर घोलने का मामला हो या फिर धर्मपुर क्षेत्र सहित सुबाथू 14 जीटीसी में आईआईएस की धमकी का मामला। सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार का खुफिया तंत्र विफल साबित हो गया है।
विज्ञापन
अभी तक जिला में पेयजल की टंकियों में जहर मिलाने के मामलों सहित धर्मपुर में आईएसआईएस द्वारा देश विद्रोही निशान को लिखने वाले आतंकवादी को नहीं पकड़ सकी है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है। बाहरी राज्यों की आवाजाही लगी रहती है जिनकी कोई भी पहचान और अन्य पूछताछ नहीं की जाती। बाहरी लोगों को पहचान के बाद ही हिमाचल में एंटर होने दिया जाए। इस मौके पर जिला प्रेस सचिव गोपाल, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील, मुख्य प्रवक्ता अभिमन्यु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन