{"_id":"69c59137728165ba0a0d9929","slug":"if-pollution-does-not-reduce-in-15-days-we-will-surround-the-company-solan-news-c-176-1-ssml1044-165890-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 15 दिन में प्रदूषण कम नहीं हुआ तो कंपनी का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 15 दिन में प्रदूषण कम नहीं हुआ तो कंपनी का करेंगे घेराव
विज्ञापन
नालागढ़ में हिम परिवेश संस्था की पदाधिकारी बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत-संस्था।
रोष प्रदर्शन के बाद संबंधित दवा कंपनी ने और बढ़ाया प्रदूषण
पलासड़ा स्थित दवा कंपनी के खिलाफ हिम परिवेश संस्था ने खोला मोर्चा
कहा-एक माह पहले पकड़े गए टैंकर के सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था हिम परिवेश ने पलासड़ा स्थित दवा कंपनी की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन की नाकामी पर हैरानी जताई। संस्था की नालागढ़ विश्राम गृह में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 15 दिन में प्रदूषण कम नहीं किया गया, तो संस्था की ओर से कंपनी का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च को संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सौढ़ी से नालागढ़ तक रोष रैली निकाली थी। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया, लेकिन प्रदूषण न घटकर बढ़ गया। इससे यह स्पष्ट है कि कंपनी पर संस्था की कार्रवाई और प्रशासन की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा। हिम परिवेश के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने बताया कि संस्था ने कुछ दिन पहले केमिकल युक्त पानी से भरा टैंकर पकड़ा और पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने टैंकर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन प्रदूषण बोर्ड की ओर से न तो सैंपल की रिपोर्ट आई है और न ही कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। संस्था ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस दौरान कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव किया जाएगा। बैठक में लक्ष्मी चंद ठाकुर के अलावा महासचिव बालकृष्ण शर्मा, रडियाली पंचायत की पूर्व प्रधान इंदू वैद्य, पूर्व नप अध्यक्ष वंदना बंसल, प्रो. सतविंद्र सिंह, हरदीप सिंह बावा, धर्मेंद्र सिंह, उदित कंसल, रणविजय सिंह और अधिवक्ता रजत मौजूद रहे।