{"_id":"64cce7f703c90d07490c90d6","slug":"if-caught-throwing-garbage-in-the-open-the-challan-will-be-cut-on-the-spot-solan-news-c-176-1-ssml1041-4794-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े तो मौके पर काटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े तो मौके पर काटेगा चालान
Fri, 04 Aug 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़(सोलन)। खुले में कूड़ा फेंकने वालों की अब खैर नहीं। नगर परिषद नालागढ़ ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों का चालान करने का प्रस्ताव पारित किया है। सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नगर परिषद नालागढ़ ने एक आपात बैठक बुलाई जिसमें सफाई ठेकेदार और जेबीआर कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए। नालागढ़ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नप ने यह विशेष बैठक बुलाई गई। सफाई ठेकेदार व कूड़ा उठाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को सीधे निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चार हजार पंफलेट और दो दर्जन फ्लैक्स लगाए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अलका वर्मा ने कहा कि मौके पर कोई भी सफाई कर्मी नहीं दिखता है। सभी सफाई कर्मचारियों को अब वर्दी, टैग और नेम प्लेट के साथ ड्यूटी पर आना होगा। जेबीआर कंपनी के सुपरवाइजर सुखदर्शन सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कूडा उठाने वाले कर्मचारियों की संख्या 18 है जिसमें तीन चालक हैं। अन्य सफाई कर्मी हैं। शहर में कूड़ा उठाने वाले कर्मियों की संख्या 30 है। प्रत्येक वार्ड में तीन सफाई कर्मी आएंगे। वार्ड में आने वाले सभी पार्षदों को सफाई कर्मचारियों के पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर सभी पार्षदों को दिए गए है। नप अध्यक्ष ने सफाई ठेकेदार व जेबीआर के सुपरवाइजर को अपने कामगारों की सूची 10 अगस्त तक नप को सौंपने का कहा है।
बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, महेश गौतम, अमरिंद्र सिंह भिंडर, संजीव भारद्वाज, वंदना बंसल, सहर शर्मा, रविंद्र संख्यान, केसी संगर, सफाई सुपरवाइजर हेमराज गौतम ने भाग लिया।