फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ideo of beating of students in Kandaghat school goes viral

Solan News: सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की पिटाई का वीडियो वायरल

Wed, 05 Jun 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों पर जूनियरों की पिटाई करने के आरोप, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। सोलन के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक की ओर से विद्यार्थियों की दबंगों की तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में स्कूल के अध्यापक बड़ी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों पर आरोप है कि उन्होंने छोटी कक्षा के विद्यर्थियों को पीटा था, जिसकी शिकायत भी स्कूल प्रबंधकों को दी गई। इस मामले में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने माफी मांगी। इसके बाद अंतिम चेतावनी पर विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।

स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को धमकाया, उनके कमीज की जेबें फाड़ी थीं। मामला सामने आने के बाद विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई। उनमें कई ऐसे हैं जिन्हें पहले कई बार चेतावनी पर छोड़ा गया था। यह लगातार स्कूल में अनुशासनहीनता करते रहते हैं। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेगी ने कहा कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed