फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   I am not in the race for national president, I am a common worker: Anurag

मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में नहीं, आम कार्यकर्ता हूं : अनुराग

Wed, 12 Jun 2024 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 12 Jun 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का कार्यक्षेत्र, सांसद रहते करूंगा सेवा
विज्ञापन

नड्डा के नेतृत्व में हिमाचल को मिलेगा केंद्र में बल
शिमला जाते समय सोलन में रुके अनुराग ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हूं। मैं एक आम कार्यकर्ता व सांसद हूं और इसी पद पर रहते हुए हिमाचल के हितों के लिए कार्य करता रहूंगा। बुधवार को शिमला जाते समय अनुराग ठाकुर कुछ देर के लिए सोलन में रुके। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मंत्री पद न मिलने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का कार्य क्षेत्र होता है कि किसे मंत्री पद देना है और किसे नहीं। हिमाचल से जेपी नड्डा को बड़ा मंत्री पद मिला है, दो-दो बड़े मंत्रालय उन्हें मिले हैं, इससे हिमाचल को बल मिलेगा। वहीं विधानसभा उप चुनाव में चारों सीटें हारने पर अनुराग ने कहा कि इसे लेकर शिमला में बैठक होनी है, जिसमें देखा जाएगा कि कहां पर चूक हुई है। वहीं अब उप चुनाव आए हैं, जिनमें भाजपा तीनों सीटें जीतने के लिए रणनीति तैयार करेगी। हालांकि भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटें जीती हैं। अब हिमाचल के चारों सांसद मिलकर प्रदेश के हित के लिए कार्य करेंगे।



इनसेट
बैठक में कार्यकर्ताओं का जताया आभार
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा को जिताने के लिए आभार जताया। अनुराग ने कहा कि शिमला सीट में सोलन जिले से सबसे ज्यादा लीड भाजपा को मिली है। यहां तक कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपने विस क्षेत्र से भी लीड नहीं ले पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नालागढ़ उपचुनाव को जिताने के लिए भी इसी तरह मेहनत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed