फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Husband's murder accused woman on remand for four days

Solan News: पति की हत्या आरोपी महिला चार दिन की रिमांड पर

Sat, 01 Jul 2023 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कसौली के साथ लगते नौती गांव में पति की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। यहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। इसमें पति की हत्या उसने क्यों की, इस बात का खुलासा होगा।
पुलिस के अनुसार नौती में वीरवार देर रात पति-पत्नी के बीच बहसबाजी हुई। जोकि झगड़े में बदल गई, इस बीच दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच 33 वर्षीय महिला ने रोटी बनाने वाले पलटे से 35 वर्षीय मनी राम पर वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना भी आरोपी महिला ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया है। यहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उससे हत्या के कारणों और जिस हथियार से हमला किया था, उस संबंध में पूछताछ करेगी। एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी महिला को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed