फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hundreds of Sangat offered offerings to Chauthi Gaddi at Johadji fair.

Solan News: जोहड़जी मेले में सैकड़ों संगत ने चौथी गद्दी को चढ़ाई भेंट

Sat, 30 Nov 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा की संगत ने गुरुद्वारे में नवाया शीश
विज्ञापन

रविवार को होगी अंतिम भेंट, दंगल का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र के पांच दिवसीय जोहड़जी माहिया साहिब मेला में शनिवार को चौथी गद्दी को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भेंट चढ़ाई। दोपहर 2:00 बजे गुरुद्वारे में भेंट ली गई। इसमें प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा से सैकड़ों संगतों ने गुरुद्वारा में भेंट चढ़ाकर शीश नवाया। इस दौरान मेले में भी भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है।
मेले का समापन रविवार को अंतिम भेंट के साथ होगा। इसी दिन दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें नामी गिरामी पहलवान जौहर दिखाएंगे। इसके अलावा दो दिसंबर को तालाब की पूजा होगी और मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह मेला कसौली विस क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है। इसके बावजूद ये मेला अभी तक प्रशासन के अधीन नहीं है। इस मेले को गुरुद्वारा और स्थानीय लोग मिलकर आयोजित करते हैं। माहियां जोहडजी मेले में नाहन-कुमारहटी रोड के दोनों ओर दुकानें सजाई गई हैं। मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed