फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC workers demonstrated by wearing black badges for non-payment of salary

वेतन न मिलने पर एचआरटीसी कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
HRTC workers demonstrated by wearing black badges for non-payment of salary
सोलन परिवहन डिपो में वेतन न मिलने को लेकर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने 36 महीने से लंबित नाइट ओवर टाइम समेत मासिक वेतन न मिलने पर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। परिवहन डिपो न्यू कथेड़ में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि मांगें पूरी न होने तक वे काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। कर्मचारियों को भविष्य निधि योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि पे स्केल को लेकर अभी तक कुछ नहीं दिया है। मंगलवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल में डिपो कार्यालय महिला कर्मचारियों ने मार्च को वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश जेसीसी के सदस्य ऋषि राज ने कहा कि परिवहन निगम कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जाता है। जबकि 12 अप्रैल हो चुका है अभी तक वेतन नहीं आया। इससे अब कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बीते 36 महीनों से चालक-परिचालकों के नाइट ओवरटाइम भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नए पे स्केल में भी कुछ नहीं मिला। भविष्य निधि योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। निगम का कर्मी सुबह से शाम तक डिपो में काम कर रहे हैं। कोविड महामारी से घर का बजट पहले ही बिगड़ चुका है। अब वेतन न मिलने से स्कूली बच्चों की फीस समेत घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed